भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मंडी के अंडरग्रेजुएट प्रशिक्षुओं ने इस वर्ष उत्कृष्ट प्लेसमेंट प्रदर्शन किया है। बीटेक छात्रों को औसतन 21.64 लाख रुपये का वार्षिक पैकेज मिला, जबकि 95.04 प्रतिशत छात्रों को सफल प्लेसमेंट प्राप्त हुआ। पोस्टग्रेजुएट कार्यक्रम में छात्रों को औसतन 10.93 लाख रुपये का वार्षिक पैकेज मिला और 78.88 प्रतिशत छात्रों का चयन हुआ। इस वर्ष 266 राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों ने कैंपस पहुंचकर छात्रों को अवसर प्रदान किए। प्लेसमेंट के साथ-साथ छात्रों ने प्रतिष्ठित कंपनियों और शीर्ष शैक्षणिक संस्थानों में इंटर्नशिप कर अपनी व्यावसायिक क्षमताओं को सुदृढ़ किया। कई विद्यार्थियों ने भारत और विदेश के प्रमुख विवि में उच्च शिक्षा का विकल्प भी चुना।