बोर्ड की ओर से पूर्व में जारी प्रोविजनल मेरिट सूची में तीसरे स्थान पर केवल एक छात्रा काबिज थी। अब फाइनल सूची में स्थिति बदल चुकी है और 493 अंक हासिल कर हमीरपुर की गौरी शर्मा समेत तीन अन्य विद्यार्थी संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर आ गए हैं। विभिन्न श्रेणियों में हुए बदलावों के तहत तीसरे रैंक पर दो, चौथे पर एक, सातवें पर एक, आठवें और नौवें रैंक पर दो-दो नए विद्यार्थी जुड़े हैं। सबसे अधिक फेरबदल 10वें रैंक पर देखने को मिला है, जहां 12 नए विद्यार्थियों ने फाइनल मेरिट सूची में अपना स्थान पक्का किया है। पुनर्मूल्यांकन के बाद इतनी बड़ी तादाद में विद्यार्थियों के मेरिट में आने से प्रोविजनल परिणाम की जांच प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो गए हैं। बोर्ड ने इस संशोधित मेरिट सूची की अधिसूचना जारी कर स्पष्ट किया है कि अंतिम सूची पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण के बाद तैयार की गई है।
पहले और अब के टॉप-10 स्थानों की स्थिति
रैंक अब पहले
3 3 1
4 4 3
5 3 4
7 9 8
8 16 14
9 18 16
10 24 12