फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं का मानदेय एक हजार रुपये बढ़ा, अधिसूचना जारी

Fri, 23 Oct 2026 09:13 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

बढ़ा मानदेय एक नवंबर से लागू होगा। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार मानदेय में बढ़ोतरी के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अब 10,500 रुपये के बजाय 11,500 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। 
Register For Event
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में प्रतिमाह 1000-1000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। बजट घोषणा के अनुसार सरकार ने शुक्रवार को इसकी भी अधिसूचना जारी कर दी है। बढ़ा मानदेय एक नवंबर से लागू होगा। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार मानदेय में बढ़ोतरी के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अब 10,500 रुपये के बजाय 11,500 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे।

विज्ञापन


आंगनबाड़ी सहायिकाओं का मानदेय 5,800 से बढ़कर 6,800 रुपये प्रतिमाह हो जाएगा। विभाग के सचिव ने इस संबंध में महिला एवं बाल विकास निदेशक को पत्र जारी किया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं प्रदेश में बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, प्रारंभिक देखभाल और महिलाओं से जुड़ी सरकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें