फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: अनिल खाची राज्य निर्वाचन आयुक्त पद से सेवानिवृत्त, ये चार अहम पद खाली

Wed, 05 Aug 2026 09:02 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

प्रदेश के निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची पांच साल का कार्यकाल पूरा कर बुधवार को सेवानिवृत्त हो गए। इससे पहले वह सरकार में मुख्य सचिव और अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त भी रह चुके हैं। 
Register For Event
विज्ञापन
निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची पांच साल का कार्यकाल पूरा कर बुधवार को सेवानिवृत्त हो गए। इससे पहले वह सरकार में मुख्य सचिव और अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त भी रह चुके हैं। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के दौरान भी वह विभिन्न पदों पर रहे हैं। खाची मूलरूप से जिला शिमला के रहने वाले है। खाची की सेवानिवृत्ति के बाद नए मुख्य निर्वाचन आयुक्त कौन होगा, इसको लेकर भी अटकलें तेज हो गई है।

विज्ञापन


पूर्व मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना व दो अन्य पूर्व अधिकारी राज्य निर्वाचन आयुक्त की दौड़ में बताए जा रहे हैं। अब सरकार जिसे राज्य निर्वाचन आयुक्त बनाएगी, उसका कार्यकाल पांच साल का होगा। निर्वाचन आयुक्त के अलावा मुख्य सूचना आयुक्त, राज्य सूचना आयुक्त व जल आयोग के अध्यक्ष के पद पर भी तैनाती होनी है। प्रदेश जल आयोग के अध्यक्ष का कार्यकाल भी 11 अगस्त को समाप्त हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें