फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: धनतेरस पर चांदी की मछली, कछुए और हाथी की बढ़ी मांग, सोशल मीडिया ने बदला खरीदारी का ट्रेंड

Thu, 05 Nov 2026 10:19 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।

सार

धनतेरस पर इस बार चांदी की खरीदारी का ट्रेंड बदलता नजर आ रहा है। पारंपरिक सिक्कों और लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों के साथ चांदी की मछली, कछुए और हाथी की आकृतियों की मांग बढ़ी है। सोशल मीडिया पर वास्तु और फेंगशुई से जुड़े वीडियो इस बदलाव की बड़ी वजह बन रहे हैं।

Register For Event
विज्ञापन
चांदी की मछली, कछुए और हाथी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनतेरस के पर्व को लेकर हिमाचल प्रदेश के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। सोने-चांदी की खरीदारी के लिए ग्राहक सर्राफा दुकानों का रुख कर रहे हैं। हालांकि इस बार बाजार में पारंपरिक खरीदारी के साथ एक नया ट्रेंड भी देखने को मिल रहा है। चांदी के सिक्कों और लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों के अलावा मछली, कछुए और हाथी की आकृतियां ग्राहकों की खास पसंद बन रही हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

आभूषण कारोबारियों के अनुसार, इस बदलाव के पीछे सोशल मीडिया की भूमिका अहम है। इंस्टाग्राम और अन्य प्लेटफॉर्म पर वास्तु शास्त्र और फेंगशुई से जुड़ी रील्स और पोस्ट के वायरल होने से इन वस्तुओं के प्रति लोगों की दिलचस्पी बढ़ी है।



सोशल मीडिया पर चांदी की मछली को धन-समृद्धि, कछुए को दीर्घायु और तरक्की तथा हाथी को ऐश्वर्य और सौभाग्य का प्रतीक बताया जा रहा है। इसी वजह से ग्राहक इन आकृतियों को शुभ अवसर पर खरीदने और उपहार में देने के लिए पसंद कर रहे हैं। खासकर युवा खरीदारों में इन वस्तुओं को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है।

सिक्कों से आगे बढ़ी खरीदारी की पसंद
धनतेरस पर चांदी के सिक्के और पारंपरिक धार्मिक आकृतियां खरीदने की परंपरा रही है। इस बार ग्राहकों की पसंद में विविधता देखने को मिल रही है। लोग घर की सजावट और उपहार के लिए भी चांदी की छोटी-छोटी आकृतियां खरीद रहे हैं। आभूषण कारोबारियों का कहना है कि ग्राहक पहले से अलग-अलग डिजाइन और विकल्पों के बारे में जानकारी लेकर दुकानों पर पहुंच रहे हैं। सोशल मीडिया पर देखी गई आकृतियों की मांग भी दुकानदारों तक पहुंच रही है।
विज्ञापन

क्या कहते हैं आभूषण कारोबारी
श्याम वर्मा, आभूषण कारोबारी, कांगड़ा: धनतेरस पर लोग सोने-चांदी और गहनों की खरीदारी करते हैं। जिन ग्राहकों ने पहले से आभूषण बनवाने के ऑर्डर दिए हैं, वे भी इस शुभ अवसर पर अपने गहने घर ले जाने की तैयारी कर रहे हैं।

नीरज नंदा, आभूषण कारोबारी, धर्मशाला: इस बार चांदी के सिक्कों की खरीदारी के साथ हाथी, मछली और कछुए की आकृतियों की मांग भी काफी देखने को मिल रही है। कई ग्राहक इन्हें उपहार के रूप में खरीद रहे हैं।

राकेश वर्मा, आभूषण कारोबारी, दाड़ी: सोशल मीडिया पर जिस तरह के डिजाइन और वस्तुएं ट्रेंड करती हैं, बाजार में भी उनकी मांग दिखाई देती है। इस बार लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों के साथ कछुए, मछली और हाथी की आकृतियां ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें