फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: आपातकालीन कक्ष की एक्सरे मशीन बंद, मरीज परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जर्मनी से निर्यात एक्सरे मशीन का पार्ट न मिलने से मेडिकल कॉलेज चंबा के आपातकालीन कक्ष में एक्सरे मशीन बंद पड़ी है। एक्सरे न होने से मजबूरन मरीजों को निजी लैबों का रुख करना पड़ रहा है। नतीजतन, मेडिकल कॉलेज चंबा में निशुल्क होने वाले एक्सरे की एवज में लोगों को निजी लैबों में 200 से 300 रुपये अदा करने पड़ रहे हैं। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। मरीजों और तीमारदारों का कहना है कि कई बार मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को अवगत करवाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। वहीं, अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि मरीजों के अस्पताल में स्थापित एक्सरे मशीन से 24 घंटे एक्सरे किए जा रहे हैं। मरीजों और तीमारदारों अंबिया राम, सुरेश कुमार, अजीत कुमार, प्रमोद कुमार, नारायण सिंह, योगराज आदि ने बताया कि मेडिकल कॉलेज चंबा पर उपचार करवाने के लिए जिले के चंबा, चुराह, भरमौर, भटियात सहित डलहौजी की पौने छह लाख की आबादी निर्भर है। स्वास्थ्य सेवाओं के अभाव में खासकर निर्धन परिवारों को ज्यादा परेशानी हो रही है। लोगों को निजी लैबों में महंगे दामों पर एक्सरे, अल्ट्रासाउंड आदि टेस्ट करवाने पड़ते हैं। अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में स्थापित एक्सरे मशीन का जरूरी पार्ट खराब हो चुका है जिसे कंपनी निर्यात किए गए देश से मंगवाने की बात कह रही है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज चंबा के एमएस डॉ. प्रदीप सिंह ने बताया कि एक्सरे का पार्ट मंगवाया गया है। पार्ट जल्द पहुंचने की उम्मीद है। जल्द पहले की तरह आपातकालीन कक्ष में भी मरीजों को एक्सरे की सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें