बनीखेत (चंबा)। युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत 18 मार्च को चंबा में स्वरोजगार किट वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुकड़ाई बाई स्थित अंत निर्माण परिसर में सुबह 10:30 बजे शुरू होगा। इसका आयोजन योग मानव ट्रस्ट की ओर से एनएचपीसी के सहयोग से होगा। समारोह में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके युवाओं को स्वरोजगार किट प्रदान की जाएंगी, जिससे वे अपने कौशल के आधार पर स्वयं का कार्य शुरू कर सकें। कार्यक्रम में राजिल व्यास मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जबकि केटी पांडियन विशेष अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। ट्रस्ट की अध्यक्ष किरण डोडेजा ने बताया कि संस्था लंबे समय से युवाओं के कौशल विकास, रोजगार सृजन और सामाजिक उत्थान के लिए कार्य कर रही है।