फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: झूला ठेकेदार ने फिर से की टिकट दाम में वृद्धि

Thu, 06 Aug 2026 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा मिंजर मेले के दौरान झूले के कम चक्कर लगवाने को लेकर संचालक का घेराव कर   बात करते लोग।संवा
विज्ञापन
60 के बजाय लोगों से लिए जा रहे 70 रुपये, नहीं हो रही है कार्रवाई
विज्ञापन

टेंडर शर्त के अनुसार 50 से 60 रुपये लिए जा सकते हैं टिकट के दाम

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। मिंजर मेले में झूला ठेकेदार ने फिर से टिकट के दाम बढ़ा दिए हैं। मंगलवार को जो टिकट 60 रुपये में बिक रहा था, उसके दाम अब 70 रुपये कर दिए गए हैं।
हैरानी इस बात की है कि प्रशासन का कोई भी अधिकारी वहां जाने की जहमत नहीं उठा रहा। इस कारण ठेकेदार रोजाना मनमानी कर दाम में वृद्धि कर रहा है। प्रशासन ने झूला ग्राउंड के टेंडर किए थे तो उसमें 50 से 60 रुपये का टिकट देने की बात कही थी। अब ठेकेदार टेंडर की शर्त को दरकिनार कर मर्जी से दाम बढ़ा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विक्की कुमार, चमन सिंह, अजय कुमार, करण, महिंद्र सिंह, सुरेश कुमार और नेक सिंह ने बताया कि यदि 70 से 80 रुपये टिकट के दाम ठेकेदार ले सकता है तो फिर उसमें पहले कमी क्यों की गई। यदि टिकट के दाम 60 रुपये से अधिक नहीं लिए जा सकते तो प्रशासन ठेकेदार पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रहा। इसमें कहीं न कहीं मिलीभगत होने की संभावना नजर आ रही है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि टेंडर शर्त के अनुसार ही लोगों से टिकट के दाम वसूल किए जाएं। उधर, एसडीएम चिराग शर्मा ने बताया कि टेंडर के अनुसार ही ठेकेदार को टिकट के दाम लेने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द निरीक्षण करके नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें