फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: तेलका-लचौड़ी मार्ग छोटे वाहनों के लिए बहाल

Tue, 21 Oct 2025 09:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
तेलका (चंबा)। लोक निर्माण विभाग ने लंबे समय से बंद तेलका-लचौड़ी मार्ग अब छोटे वाहनों के लिए खोल दिया है। यह मार्ग चौगा घार के पास एक महीना पहले भूस्खलन से बंद हो गया था। इससे लोगों को परेशानी हो रही थी।
विज्ञापन

इसके चलते यातायात पूरी तरह ठप हो गया था और लोगों को तेलका, सलूणी और लचौड़ी जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय निवासी प्रकाश दत्त, मनोज शर्मा, अब्दुल फारूक, कमलेश कुमार, विक्रम शर्मा, अनिल कपूर, राजेंद्र कुमार, रोहित, संतोष कुमार और संजीव कुमार ने कहा कि सड़क खुलने से लोगों को बड़ी राहत मिली है, अब दैनिक कार्यों में आसानी होगी। सड़क खुलने से अब बाजार, स्कूल और अस्पताल तक पहुंचना आसान हो गया है। उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता रजत सहगल ने बताया कि फिलहाल सड़क को छोटी गाड़ियों के लिए बहाल कर दियाहै। दो दिन के भीतर बड़े वाहनों के लिए भी मार्ग खोल दिया जाएगा। सड़क की मरम्मत का कार्य जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें