फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: आईटीआई चंबा में प्रतिभाशाली टॉपर प्रशिक्षु किए सम्मानित

Mon, 06 Oct 2025 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। आईटीआई चंबा में सोमवार को प्रतिभाशाली टॉपर प्रशिक्षुओं को सम्मानित करने के लिए दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन वर्ष 2024-25 में अखिल भारतीय ट्रेड टेस्ट वार्षिक परीक्षा में शीर्ष तीन स्थानों पर टॉपर रहे प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्ल देकर मुख्य अतिथि आईएमसी चेयरमैन मोहिंद्र सिंह ने नवाजा। इस मौके पर विशेष अतिथि के रूप में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपिका ठाकुर और डॉ. राजिंदर ठाकुर उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य इंजीनियर विपिन शर्मा ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया। आईटीआई चंबा के तीन प्रशिक्षु 2023-24 के सत्र में प्रदेश भर में प्रथम रहे हैं।
विज्ञापन

ड्राफ्ट्समैन सिविल की छात्रा राहीला और वायरमैन ट्रेड के प्रशिक्षु शिव कुमार प्रदेश भर में प्रथम स्थान पर रहे हैं, जिन्हें 21,000 हजार नकद राशि और गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया है। वायरमैन ट्रेड के सुनील कुमार को 11,000 हजार नकद राशि और सिल्वर मेडल से सम्मानित किया। यह पुरस्कार हिमाचल प्रदेश सरकार तकनीकि शिक्षा विभाग की ओर से प्रदेश स्तर पर टॉपर रहे प्रशिक्षुओं को दिया जाता है। कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं ने विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी। इस अवसर पर समूह अनुदेशक जुगल किशोर और सभी स्टाफ ने अपनी भागीदारी निभाई। मंच संचालिका सुषमा कुमारी ट्रेनर स्टेनो ने बेहतरीन मंच संचालन कर और सुंदर गीत- संगीत के साथ कार्यक्रम को और सुरुचि पूर्ण बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें