चंबा कें सचे जोत में करथ नाले में आये हिमखंड की बर्फ को हटाती जेसीबी।स्रोत विभाग
लोक निर्माण विभाग बैरागढ़ से धनंतरू तक बहाल कर चुका है मार्ग
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। सचे जोत टॉप पर रविवार को बर्फबारी होने के कारण लोक निर्माण विभाग को बहाली का कार्य रोकना पड़ा। बैरागढ़ से बर्फ को हटाते हुए विभागीय मशीनरी शनिवार को धनंतरू के पास पहुंच गई थी।
कर्थनाला में हिमखंड गिरने के कारण उन्हें वहां दोबारा बर्फ हटाने का कार्य करना पड़ा। इसमें दो दिन का समय लग गया। ऐसे में जब रविवार सुबह मशीनें टॉप से करीब साढ़े तीन किलोमीटर पीछे पहुंचीं तो फिर से बर्फबारी और बारिश शुरू हो गई। ऐसे में मशीनों को सुरक्षित स्थान पर वापस लाना पड़ा। मौसम की बार-बार बेरुखी विभाग के बहाली कार्य में बाधा डाल रही है। यदि मौसम अगले कुछ दिन बिलकुल साफ रहा तो सचे जोत को विभाग छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर सकता है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रवि कुमार शर्मा ने बताया कि सचे जोत के टोप पर बर्फबारी व बारिश का क्रम थमने का नाम नहीं ले रहा। इस कारण उन्हें बहाली कार्य को पूर्ण करने में देरी हो रही है।