फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: स्कूल की राह में बिछा सीवरेज का जाल

Mon, 08 Jun 2026 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के मुगला में सीवरेज की बदबू से बचने के लिए मुंह ढककर गुजरते लोग।संवाद
विज्ञापन
शहर के जुलाहकड़ी, हरदासपुरा और मुगला जैसे इलाकों में सड़क पर बह रही गंदगी
विज्ञापन

मुंह पर रुमाल रख गुजर रहे राहगीर, लोग बोले- बीमारियां फैलने का भी बढ़ा खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। चंबा शहर की सड़कों पर सुबह की शुरुआत सीवरेज की बदबू से होती है। जुलाहकड़ी, हरदासपुरा और मुगला जैसे इलाकों में हालात ऐसे हैं कि सड़कें चलने के लिए नहीं, बल्कि गंदगी के बीच रास्ता तलाशने के लिए बची हैं।
स्कूली विद्यार्थी हों या आम राहगीर हर किसी की दिनचर्या बहते गंदे पानी और आंखों में जलन पैदा करने वाली दुर्गंध के बीच शुरू होती है। यह समस्या अब केवल एक तकनीकी खराबी नहीं, बल्कि शहर की रोजमर्रा की जिंदगी में घुल चुकी एक स्थायी असुविधा बन चुकी है।
विज्ञापन

कभी पक्का टाला तो कभी जुलाहकड़ी और मुगला में गंदगी बहती रहती है। जल शक्ति विभाग लोगों को इस समस्या से निजात नहीं दिला पा रहा है। गर्मी के मौसम में खुले में बहने वाली गंदगी बीमारियां फैलने का कारण भी बन सकती है।
सोमवार को मुगला मोहल्ला में सुबह आठ बजे सीवरेज चैंबर से गंदगी सड़क पर बहने लगी। डीएवी सहित अन्य सरकारी और निजी स्कूलों में जाने वाले विद्यार्थियों को गंदगी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। सड़क पर इतनी दुर्गंध फैल गई कि राहगीरों को मुंह पर रुमाल या हाथ रखकर गुजरना पड़ा। जब स्थानीय लोगों और राहगीरों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह समस्या काफी पुरानी है। विभाग इसके समाधान के लिए ठोस कदम नहीं उठा रहा है। जिस ठेकेदार को सीवरेज व्यवस्था सुधारने का ठेका दिया गया है, वह भी अपना कार्य ठीक से नहीं कर रहा है। हर तीसरे या चौथे दिन सीवरेज चैंबर ब्लॉक हो जाता है। इससे गंदगी सड़क पर बहने लगती है। दुकानदार शम्मी कुमार ने बताया कि गंदगी बहने के साथ बदबू फैल रही है। इससे दुकानदारों को दुकानों में बैठना मुश्किल हो रहा है। राहगीर करण महाजन ने बताया कि सरकार सीवरेज व्यवस्था पर लाखों रुपये खर्च कर रही है। उसके बाद भी यदि सड़क पर गंदगी बहेगी तो सरकारी पैसा खर्च करने का कोई फायदा नहीं है। वाहन चालक अशोक कुमार ने बताया कि जब सड़क पर गंदगी बहती है तो उन्हें गाड़ी चलाने में काफी मुश्किल होती है। गाड़ी गुजरने से गंदे पानी के छींटे राहगीरों और विद्यार्थियों पर गिरते हैं।
विज्ञापन

उधर, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता जितेंद्र शर्मा ने बताया कि शहर की सीवरेज प्रणाली को विकसित करने की योजना पर विभाग गंभीरता से कार्य कर रहा है। आने वाले समय में शहर में आबादी के हिसाब से सीवरेज प्रणाली स्थापित की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें