चंबा मेडिकल कॉलेज की क्रस्ना लैब के कर्मचारीयों को वेतन न मिलने को लेकर एमएस को ज्ञापन देते कर्
चंबा। चंबा मेडिकल कॉलेज की क्रस्ना लैब में कार्यरत 12 कर्मियों को तीन माह से वेतन नहीं मिला है। इससे कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारी विपन कुमार, आकाश कुमार, शांता कुमार, आयुष, सुमिता कुमारी और मनीषा ने बताया कि तीन माह से वेतन की अदायगी नहीं हुई है। उन्हें उधारी पर काम चलाना पड़ रहा है। उन्होंने मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक से मांग की है कि जल्द वेतन की अदायगी की जाए।