चुवाड़ी (चंबा)। राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी में एड्स को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित हुआ। कार्यक्रम में वक्ता विशेष के रूप में ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. नरेंद्र कुमार ने शिरकत की। एचआईवी से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करते हुए उन्होंने बताया कि रोकथाम ही इसका एकमात्र समाधान है। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को एचआईवी रोग, इसके कारणों और लक्षणों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने यह भी समझाया कि समुदाय स्तर पर एचआईवी की पहचान एवं जागरूकता कैसे बढ़ाई जा सकती है। डॉ. कुमार ने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे इस तरह के विषयों पर खुले रूप से चर्चा करें, ताकि रेड रिबन क्लब के गठन के मूल उद्देश्य को सफलतापूर्वक प्राप्त किया जा सके। यह आयोजन रेड रिबन क्लब के नोडल अधिकारी प्रो. पल्लवी बेरी और प्रो. बलबीर सिंह की देखरेख में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यकारी प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने की।