फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: तैयारियां पूरीं, सलूणी में सुबह 9 बजे शुरू होगी वोटों की गिनती

Sat, 30 May 2026 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी में 3 जिला परिषद वार्डों और 19 बीडीसी सीटों के मतों की गणना के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतगणना का कार्य आईटीआई सलूणी परिसर में होगा।
विज्ञापन

तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता एसडीएम चंद्रवीर सिंह ने की। इसमें तहसीलदार अभिराय सिंह, नायब तहसीलदार डीसी राणा, आईटीआई सलूणी के प्रधानाचार्य पान चंद वर्मा और महाविद्यालय के प्रधानाचार्य सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मतगणना केंद्र में सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। एसडीएम चंद्रवीर सिंह ने बताया कि मतगणना का कार्य सुबह 9 बजे शुरू होगा। मतगणना केंद्र के भीतर मोबाइल फोन ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। डीएसपी रंजन शर्मा ने बताया कि मतगणना केंद्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पूरी मतगणना प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में संपन्न करवाई जाएगी। इसके अलावा सुरक्षा बलों की भी पर्याप्त तैनाती रहेगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें