फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कार दुर्घटना के बाद लापता इंटर्न का छठे दिन भी सुराग नहीं

Sat, 27 Sep 2025 06:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा

सार

चंबा में कार दुर्घटना के बाद रावी नदी में लापता एमबीबीएस इंटर्न इशिका की तलाश छठे दिन भी जारी है। एनडीआरएफ और पुलिस की टीमें अब तक कोई सुराग नहीं ढूंढ पाईं। परिजनों में चिंता बनी हुई है।
Register For Event
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंबा। कार दुर्घटना के बाद रावी नदी में लापता शिमला जिला की एमबीबीएस इंटर्न इशिका का छठे दिन भी सुराग नहीं लग पाया। पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें लगातार नदी किनारे व गहराई में तलाश करती रहीं, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। गोताखोरों ने परेल के पास गहराई में उतरकर और अन्य संभावित स्थानों पर भी खोज अभियान चलाया। एनडीआरएफ की टीम वोट के जरिए भी नदी में तलाश करती रही, मगर देर शाम तक कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद एनडीआरएफ टीम नूरपुर लौट गई। अब पुलिस अपने स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाएगी। बीते शनिवार को चार इंटर्न कार दुर्घटना का शिकार हुए थे। हादसे में एक की मौके पर मौत हो गई थी, दो गंभीर रूप से घायल हुए थे, जबकि एक इंटर्न रावी नदी में बह गई थी। उसकी तलाश पुलिस, अग्निशमन और पंचायत स्तर की टीमें लगातार कर रही हैं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि लापता इंटर्न का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें