चंबा के भरमौर में कड़ाके की से जमा पेयजल पाईपों से लीक हुआ पानी।संवाद
भरमौर (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र भरमौर में कड़ाके की ठंड में नालों और पेयजल पाइपों को पानी जमने लगा है। सड़कों पर पानी जमने से फिसलन बढ़ गई है। नागरिक अस्पताल के पास पीने के पानी का पाइप लीक हो रहा था। पिछले कई दिनों से लीक है, वीरवार को इसका लीक हो रहा पानी जमा मिला। स्थानीय निवासी सुरेश कुमार, हंसराज, चैनलाल, योगराज, मनीष कुमार, देसराज और मंजीत कुमार ने बताया कि समय रहते लीक हो रहे पेयजल पाइप को ठीक नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में वहां कोई हादसा भी हो सकता है। इसलिए उन्होंने प्रशासन और विभाग से मांग की है कि जल्द समस्या हल हो।