सफाई अभियान - राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंगला में एनएसएस शिविर के तहत सफाई अभियान सुबह 10:00 बजे से चलाया जाएगा।
क्रिकेट
चौगान -ऐतिहासिक चंबा चौगान में राजकुमार ब्रिजेंद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत बरौर और सीएससी के बीच मैच सुबह 10:00 बजे से शुरू होगा।
बारगाह - पुलिस मैदान बारगाह में चल रही पूर्व मंत्री विद्याधर क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत एसपी इलेवन और शिव शक्ति मैच सुबह 10:00 बजे से शुरू होगा।
भजन-कीर्तन - मुगला स्थित हनुमान मंदिर में विशेष भजन-कीर्तन पूर्वाह्न 11:00 बजे से शुरू होगा।
शिलान्यास - ग्राम पंचायत साहो के सामुदायिक परिसर का शिलान्यास कार्यक्रम पूर्वाह्न 11:00 बजे होगा।