चंबा रावी नदी किनारे जल रहे कूड़े से उठता धुंआ।संवाद
चंबा। रावी नदी के तट पर चार सप्ताह से कूड़ा सुलग रहा है। इससे उठने वाला धुआं करियां, भड़ियां, जटकरी, कोलका और कुपाहड़ा पंचायतों के बाशिंदों का दम घोंट रहा है। इससे सांस की बीमारी से पीड़ित मरीजों की मुसीबतें काफी बढ़ गई हैं। हैरत की बात यह है कि जिला प्रशासन और प्रदूषण बोर्ड की ओर से रावी नदी के किनारे कूड़ा ठिकाने लगाने वालों और उसे सुलगाने वालों पर कोई भी कार्रवाई अमल में नहीं ला पाया है। इससे कूड़ा-कर्कट ठिकाने लगाने वालों के हौसले भी बुलंद हो चुके हैं।
सुबह की सैर करने वाले लोगों को यह जहरीला धुआं परेशान कर रहा है। प्रशासन को रावी के नदी के किनारे कूड़ा ठिकाने लगाने वालों पर नकेल कसनी चाहिए। राज ठाकुर, ग्रामीण
रावी नदी के किनारे कूड़ा फेंककर आग के हवाले करना लोगों की चिंताएं बढ़ा रहा है। रात के अंधेरे में यहां पर कूड़ा ठिकाने लगाया जा रहा है। नैनसुख, ग्रामीण
प्रशासन और विभाग भी कूड़ा रावी के किनारे फेंकने और उसे आग के हवाले करने वालों पर कार्रवाई नहीं कर रहा है। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण एक माह से रावी नदी के किनारे सुलग रहा कूड़ा है। मोहन सिंह, पंचायत प्रतिनिधि
रात के अंधेरे में कूड़ा फेंकने वालों के प्रशासन के निर्देशानुसार भारी भरकम चालान किए जाते हैं तो आगामी दिन में यहां पर कूड़ा फेंकने से पहले सौ बार सोचेंगे। ज्ञान चंद, ग्रामीण
कूड़ा फेंकने और उसे आग लगाने वालों करने वालों पर नकेल कसने के लिए जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। पकड़े जाने पर उन्हें विभाग की ओर से नोटिस भी जारी किया जाएगा। अखिल कुमार, कनिष्ठ अभियंता, प्रदूषण बोर्ड चंबा