फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मुकेश इंस्पायर मानक प्रतियोगिता में जिला स्तर पर प्रथम

विज्ञापन
चंबा के तीसा स्कूल में इंस्पायर मानक प्रतियोगिता में विजेता रहे छात्र को सम्मानित करते प्रधानाच
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तीसा के छात्र मुकेश कुमार ने इंस्पायर मानक प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया है। मंगलवार को विद्यालय में आयोजित समारोह में प्रधानाचार्य घनश्याम ठाकुर ने मुकेश को सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि आठवीं कक्षा के छात्र मुकेश ने ‘इनोवेटिव आइडिया’ गतिविधि के तहत एक ऐसा स्कूल बैग तैयार किया है जिसे बारिश के दौरान आसानी से छाते में बदला जा सकता है। उनके इस अनोखे नवाचार को जिला स्तर पर प्रथम स्थान मिला है और अब उनका चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भी हो गया है। मुकेश ने अपनी सफलता का श्रेय अपने मार्गदर्शक शिक्षक सुरेंद्र कुमार (टीजीटी-एनएम) को दिया। उन्होंने बताया कि शिक्षक के मार्गदर्शन और निरंतर प्रोत्साहन से ही वह यह उपलब्धि हासिल कर पाए हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मुकेश ने अपनी छठी और सातवीं कक्षा की पढ़ाई राजकीय माध्यमिक पाठशाला पुख्तला से पूरी की है। समारोह के दौरान प्रधानाचार्य ने अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित करते हुए कहा कि विद्यालय में समय-समय पर आयोजित गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लें और शिक्षा के क्षेत्र में नए मुकाम हासिल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें