फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: श्मशानघाट मार्ग के सुधार के साथ विकास कार्यों पर चर्चा

Sun, 07 Jun 2026 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंबा। हिंदू सेवा समिति जुलाहकड़ी-हरदासपुर की बैठक सामुदायिक भवन में हुई। इसकी अध्यक्षता नवनिर्वाचित प्रधान संजय महाजन ने की। बैठक में समिति सदस्यों ने विभिन्न सामाजिक और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।
एक दौरान गरीब विधवा महिला ने अपनी पौत्री के विवाह के लिए सामुदायिक भवन के उपयोग संबंधी शुल्क में राहत देने की मांग की। बैठक में इनके आवेदन पर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

समिति सदस्यों ने विवाह शुल्क में छूट देने पर सहमति जताई। श्मशानघाट के मार्ग के सुधार और आवश्यक सुविधाओं के विकास को लेकर भी चर्चा की गई। यह महत्वपूर्ण विषय संबंधित विभागों और जनप्रतिनिधियों के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाने का निर्णय लिया गया। स्थानीय विधायक के साथ भी बैठक आयोजित करने का प्रस्ताव रखा गया। प्रधान संजय महाजन ने कहा कि हिंदू सेवा समिति समाजसेवा, जनकल्याण और धार्मिक गतिविधियों के संचालन के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी। जरूरतमंद लोगों की हरसंभव सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

इस मौके पर उप प्रधान सुभाष महाजन, महासचिव बुधिया राम, कोषाध्यक्ष हर्ष महाजन, सचिव रोशन लाल शर्मा, मीडिया प्रभारी हेम सिंह ठाकुर, दिवान ठाकुर वरिष्ठ सलाहकार, चैन लाल वरिष्ठ सदस्य, नीरज पुरी वरिष्ठ सदस्य, राजन महाजन वरिष्ठ सदस्य, धन्नो देवी सलाहकार और अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें