फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा ने किन्नौर को एक रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना में संतोषगढ़ मैदान में खेला गया टी-20 मैच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सौजन्य से आयोजित की जा रही वरिष्ठ वर्ग टी-20 प्रतियोगिता में चंबा की टीम ने रोमांचक मुकाबले में एक रन से जीत दर्ज की है। इसके चलते जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस मैच में चंबा की टीम ने किन्नौर को हराया। चंबा टीम की यह लगातार दूसरी जीत है। इससे क्रिकेट प्रेमी खासे गदगद हैं। चंबा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 20 ओवरों में 155 रन बनाए। इसमें रोहित नारंग ने ताबड़तोड़ 62 रन बनाए जबकि नरेंद्र ने 34 और सुक्रेत ने 31 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी किन्नौर की टीम 154 रन ही बना सकी। चंबा की ओर से बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए ऋषभ चाढ़क ने चार ओवरों में मात्र 25 रन देकर चार विकेट हासिल किए। इस जीत के साथ चंबा की टीम ने प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया। क्रिकेट प्रेमियों हरमीत, मिथुन, सुनील रोहित, विनय आदि का कहना है कि चंबा की टीम बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि आगामी मैचों में भी टीम का प्रदर्शन इसी तरह रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें