भरमौर (चंबा)। राष्ट्रीय उच्च मार्ग चंबा से भरमौर 24 घंटे बंद रहने के बाद वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल हो चुका है। शुक्रवार रात नौ बजे यह मार्ग बत्ती दी हट्टी के पास भूस्खलन होने से बंद हो गया जो शनिवार रात नौ बजे वाहनों के लिए बहाल हुआ। चंबा से भरमौर के लिए बस सहित अन्य वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बाधित रही। मार्ग बहाल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। एनएच के सहायक अभियंता वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि बत्ती दी हट्टी के पास एनएच बहाल हो चुका है।