चंबा चौगान में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ी।संवाद
चंबा। ऐतिहासिक चंबा चौगान में चल रही राजकुमार ब्रिजेंद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को पहला मैच बीआरटीसी और हिमालयन टाइगर की टीमों के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। इस मैच में बीआरटीसी की टीम ने हिमालयन टाइगर को 28 रन से करारी शिकस्त दी।
प्रतियोगिता के आयोजन सचिव राजीव सहगल ने बताया कि मैच में बीआरटीसी की टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 126 रन बनाए। इसमें रिपू ने 39 और ईश ने 34 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हिमालयन टाइगर की टीम 98 रन ही बना सकी। इसमें लड्डा ने 25 और मोनू ने 22 रन की पारी खेली। बीआरटीसी की आरे से विनय और कन्नू ने दो-दो विकेट चटकाए। दिन के दूसरे मैच में भलोठा की टीम ने सुलघेटी को 26 रन से हराया। इस मैच में भलोठा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 134 रन बनाए। मगर सुलघेटी की टीम 108 रन ही बना सकी।