चंबा। पुलिस ग्राउंड बारगाह में रविवार को एचपीसीए क्रिकेट सब सेंटर बनीखेत और हरिपुर के बीच टी-20 मैच खेला गया। इसमें बनीखेत ने 50 रन से जीत हासिल की। हरिपुर ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। इस दौरान बनीखेत की टीम ने छह विकेट के नुकसान पर 132 रन बनाए। इसमें सक्षम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 51 रन की पारी खेली। इस पारी में आठ चौके शामिल रहे। वहीं, युगल ने 22, साहिल और नवल ने 13-13 रन की पारी खेली। हरिपुर की ओर से कार्तिक ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट अपने नाम किए।
आदित्य दत्त और अथर्व को एक-एक विकेट मिला। इसके बाद बनीखेत टीम की शानदार गेंदबाजी के चलते हरिपुर की टीम निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 82 रन ही बना पाई। इसमें रोहित और वरुण ने 17-17 व शिवेन ने 11 रन का योगदान दिया। बनीखेत की टीम की ओर से हिमांशु ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट अपने नाम किए। वहीं, सक्षम, युगल व इशांत को एक-एक विकेट मिला। मैच के दौरान एचपीसीए अपैक्स काउंसिल मेंबर मनुज शर्मा, एचपीसीए क्रिकेट सब-सेंटर बनीखेत व हरिपुर के अंतरिक्ष, हामिद खान, किशन ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया।