फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बनीखेत पॉलीटेक्निक का पहला वार्षिक समारोह मनाया

Thu, 26 Nov 2026 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
मेधावी विद्यार्थियों और विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को किया सम्मानित
विज्ञापन

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में दिखी देश की विविधता
संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान बनीखेत में वीरवार को पहला वार्षिक समारोह आयोजित किया गया। संस्थान के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष एवं विद्युत बोर्ड में सहायक अभियंता इंजीनियर राजेश ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य दीपक आंगरा ने उनका स्वागत किया और वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर संस्थान की उपलब्धियों और गतिविधियों की जानकारी दी।
विज्ञापन

इस दौरान विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। देश की विविधता में एकता पर आधारित प्रस्तुति में विभिन्न राज्यों की संस्कृति, वेशभूषा और परंपराओं को दर्शाया गया।
विज्ञापन

समारोह में सिविल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के विभिन्न सेमेस्टरों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले साहिल ठाकुर, नवीन कुमार, राहीला, वंदना, अभिषेक कुमार, इशान कुमार, निखिल कुमार, विशाल कुमार, रितिक चौहान, सूरज ठाकुर, आदर्श गुलेरिया, अनिकेत चौहान और मुस्कान शर्मा सहित अन्य विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। रंगोली, पोस्टर मेकिंग, कौशल प्रतियोगिता, फोटोग्राफी और सांस्कृतिक गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वालों को भी पुरस्कार मिले। महिमा गुलेरिया को सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर छात्रा और अनिकेत चौहान को सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर छात्र चुना गया। शत-प्रतिशत उपस्थिति, सर्वश्रेष्ठ कक्षा और उभरती प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया। संस्थान की ओर से मुख्य अतिथि राजेश ठाकुर को सम्मान प्रदान किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें