फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जंगल में घास काटते समय ढांक से गिरी महिला की मौत

Fri, 07 Aug 2026 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिहुंता (चंबा)। जंगल में घास काटने गई एक बुजुर्ग महिला की ढांक से गिरने के कारण मौत हो गई। मृतका की पहचान 73 वर्षीय ब्रह्मी देवी पत्नी स्वर्गीय जालम सिंह निवासी गांव गौरत के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने समोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद पैतृक श्मशानघाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि मृतका के बेटे राजमल ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि उनकी माता ब्रह्मी देवी दिन में घास काटने के लिए जमनेड़ जंगल गई थीं। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर तलाश में जंगल पहुंचे। एक ढांक से करीब 50 मीटर नीचे ब्रह्मी देवी अचेत अवस्था में मिलीं। राजमल ने इसकी सूचना पंचायत प्रतिनिधियों और पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घास काटते समय पैर फिसलने से ब्रह्मी देवी गहरी ढांक में गिर गईं जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें