फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: तीन साल में 9,739 सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों को मिली पुरानी पेंशन, सीएम ने दी जानकारी

Wed, 01 Apr 2026 12:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

 तीन साल की अवधि में न्यू पेंशन स्कीम के तहत आने वाले 9,739 अधिकारियों और कर्मचारियों को सेवानिवृत्त होने पर पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिया गया है।
Register For Event
विज्ञापन
पुरानी पेंशन योजना। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बताया कि तीन साल की अवधि में न्यू पेंशन स्कीम के तहत आने वाले 9,739 अधिकारियों और कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिया गया है। इनके अलावा 1,656 अधिकारियों और कर्मियों के देहावसान के बाद उनके परिवारजनों को ओपीएस के तहत फैमिली पेंशन दी गई है। ओपीएस का लाभ लेने के लिए शर्त थी कि संबंधित अफसरों-कर्मियों को एनपीएस के तहत मिलने वाले शेयर की रकम को पहले जमा करवाना होगा। 

विज्ञापन

ऐसे में ओपीएस का लाभ लेने के लिए अधिकारियों-कर्मियों सहित इस योजना के पात्र फैमिली पेंशन वालों ने 881 करोड़ रुपये जमा करवाए। ये वो रकम है, जो एनपीएस शेयर के तहत उन्हें मिलनी थी। मंगलवार को भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ठाकुर ने इस बाबत सवाल लगाया था। मुख्यमंत्री ने लिखित जवाब देते हुए कहा कि ओपीएस के तहत रिटायर सभी अफसर-कर्मी जिनमें एनपीएस से आए लोग भी शामिल हैं, उन सभी को मेजर हेड 2071-पेंशन एंड अदर बेनिफिट्स में रिटायरमेंट लाभ दिए जाते हैं। ऐसे में एनपीएस से ओपीएस में शामिल होने के बाद रिटायर हुए लोगों पर खर्च की गई राशि का विवरण उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन

डायलिसिस पर चल रहे पेंशनरों के 10 करोड़ रुपये के मेडिकल बिल लंबित
मुख्यमंत्री ने बताया कि घातक रोग कैंसर एवं किडनी में खराबी के कारण डायलिसिस पर चल रहे पेंशनरों के 10 करोड़ रुपये से अधिक के मेडिकल बिल लंबित हैं। विगत तीन साल की अवधि में 31 जनवरी 2026 तक कैंसर पीड़ित व डायलिसिस पर चल रहे पेंशनरों के 10.26 करोड़ रुपये से अधिक के मेडिकल बिलों का भुगतान किया जाना बाकी है। इनमें रिटायर होकर पेंशन हासिल करने वालों से लेकर फैमिली पेंशन वाले लोग भी शामिल हैं। भाजपा विधायक इंद्र दत्त लखनपाल के सवाल का लिखित जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2023-24 में पेंशनरों के 3.45 करोड़ रुपये से अधिक के मेडिकल बिल लंबित हैं। इसी अवधि में फैमिली पेंशन वालों के 1.39 करोड़ रुपये से अधिक के मेडिकल बिलों का भुगतान होना बाकी है। वर्ष 2024-25 में पेंशनरों के 3.99 करोड़ रुपये व फैमिली पेंशन वालों के 1.06 करोड़ रुपये से अधिक के बिल लंबित हैं। वर्ष 2025-26 में जनवरी के आखिर तक लंबित बिलों का आंकड़ा क्रमश: 8.65 करोड़ व 1.58 करोड़ रुपये से अधिक है। तीन साल की अवधि में ये रकम 10 करोड़, 26 लाख, 53 हजार रुपए बनती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें