चंबा। राजकीय महाविद्यालय चंबा में इस बाद एमबीए, एमसीए और एमकॉम में सीटें खाली रह गई हैं। कॉलेज में पहली बार इन तीन विषयों में पढ़ाई शुरू हुई है। जानकारी के अनुसार एमबीए और एमसीए के लिए 40-40 सीटें आरक्षित थीं, लेकिन एमबीए में 31 और एमसीए में पांच सीटें ही भर पाईं।
इसके अलावा एमकॉम के लिए 30 सीटें थी, लेकिन इसमें 17 सीटें भरी गईं, जबकि 13 सीटें खाली रह गईं। पिछले काफी समय से इन विषयों में पढ़ाई शुरू करने की मांग उठ रही थी। सरकार ने इन विषयों में पढ़ाई तो शुरू करवा दी है, लेकिन पहली बार शुरू हुई पढ़ाई के दौरान पूरी सीटें नहीं भर पाई हैं।
उधर, चंबा कॉलेज प्राचार्य डॉ. मदन गुलेरिया कहना है कि इस बार सीटें पूरी नहीं भर पाई है। आगामी वर्ष से सभी सीटें भरने के प्रयास किए जाएंगे।