फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: गणतंत्र दिवस को लेकर परेड की रिहर्सल शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
उद्योग हर्षवर्धन चौहान लेंगे मार्च पास्ट की सलामी
विज्ञापन

छात्र पाठशाला बिलासपुर के मैदान में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। 77वें गणतंत्र दिवस समारोह को भव्य, अनुशासित और गरिमामय बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस वर्ष जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन पीएम श्री मुख्यमंत्री आदर्श राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिलासपुर के खेल मैदान में किया जाएगा। समारोह को लेकर मैदान में मार्चपास्ट की रिहर्सल लगातार जारी है।
विज्ञापन

जिला स्तरीय समारोह में प्रदेश के उद्योग, संसदीय मामले, श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। मंत्री 26 जनवरी को सुबह 11 बजे ध्वजारोहण करेंगे और मार्चपास्ट की सलामी लेंगे। शनिवार को डीएसपी मनीष चौधरी ने पाठशाला मैदान में पहुंचकर परेड रिहर्सल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस तथा स्कूली छात्र-छात्राओं की टुकड़ियों की परेड का बारीकी से जायजा लिया। डीएसपी ने परेड में शामिल सभी टुकड़ियों को अनुशासन, समयबद्धता और एकरूपता बनाए रखने के निर्देश दिए। मार्चपास्ट में जिला पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी कैडेट, एनएसएस स्वयंसेवक और विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। इसके साथ ही मैदान में मंच, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध और यातायात व्यवस्था को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। परेड रिहर्सल के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियां भी अंतिम चरण में हैं। विभिन्न विद्यालयों के छात्र देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों, नृत्य और रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से गणतंत्र दिवस की भावना को जीवंत करेंगे। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों, विद्यार्थियों और विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें