फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: यूपीएससी, एचएएस सहित प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए विशेषज्ञों ने दिए टिप्स

Sat, 11 Apr 2026 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पीजी विद्यार्थियों के लिए कॅरिअर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर के कॅरिअर काउंसलिंग सेल द्वारा विभिन्न विभागों में अध्ययनरत पोस्ट ग्रेजुएट विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय विशेष सत्र का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को पीजी के बाद उपलब्ध कॅरिअर विकल्पों और उच्च शिक्षा के अवसरों के बारे में जानकारी दी गई।
प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल ने बताया कि कॅरिअर काउंसलिंग सेल और आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यशाला में करीब 100 पीजी विद्यार्थियों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं को पढ़ाई पूरी करने के बाद सही कॅरिअर का चयन करने में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। कई बार उन्हें यह जानकारी नहीं होती कि नौकरी के लिए किस प्रकार से तैयारी की जाए। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए विषय विशेषज्ञ केवल सिंह और श्री शैलेंद्र मिश्रा को बतौर रिसोर्स पर्सन आमंत्रित किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को यूपीएससी, एचएएस और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की रणनीति, समय प्रबंधन और अध्ययन के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. कटवाल ने कॅरिअर काउंसलिंग सेल की संयोजक डॉ. नम्रता को इस सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि वे समय-समय पर इस प्रकार के उपयोगी कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करती रहती हैं। डॉ. नम्रता ने बताया कि कार्यशाला में लगभग 100 विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपने ज्ञान में वृद्धि की। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे ताकि विद्यार्थियों को करियर संबंधी मार्गदर्शन मिलता रहे। इस अवसर पर डॉ. रितु शर्मा, डॉ. मोनिका, दिनेश, प्रो. अपर्णा, प्रो. अनुप्रिया सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें