फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पीएम श्री स्कूल बिलासपुर में सीबीएसई की कक्षाओं के लिए दाखिले कल से

Mon, 30 Mar 2026 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
बिलासपुर सीबीएसई स्कूल। संवाद
विज्ञापन
7 अप्रैल तक बाल वाटिका से लेकर 12वीं कक्षा तक मिलेगा दाखिला
विज्ञापन

दाखिले के लिए स्कूल प्रबंधन ने गठित की कमेटियां

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पीएम श्री मुख्यमंत्री आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिलासपुर में सीबीएसई बोर्ड की कक्षाओं के लिए प्रवेश प्रक्रिया 1 अप्रैल से शुरू होगी। स्कूल प्रबंधन ने इसके लिए शिक्षकों की विभिन्न कमेटियां गठित कर ली हैं।
स्कूल में बाल वाटिका से लेकर 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को दाखिला मिलेगा। विद्यार्थियों को 7 अप्रैल तक प्रवेश दिया जाएगा। दाखिले के लिए विद्यार्थियों को स्कूल परिसर में आकर ऑफलाइन माध्यम से प्रवेश पत्र प्राप्त करना होगा। इसके लिए विद्यार्थी के जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, बैंक अकाउंट की कॉपी, पिछली कक्षा के प्रमाण पत्र की आवश्यकता होगी। हर कक्षा के लिए चार सेक्शन बनाए गए है, जिसमें प्रत्येक सेक्शन में केवल 40 सीटें निर्धारित की गई हैं। स्कूल में विद्यार्थियों की कक्षाएं 6 अप्रैल से शुरू हो जाएंगी। प्रवेश के लिए विद्यार्थियों से एडमिशन फीस नहीं ली जाएगी। केवल सरकारी फीस स्ट्रक्चर के हिसाब से ही शुल्क लिया जाएगा। स्कूल में पहली से 10वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को फ्री टेस्ट बुक प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने के उद्देश्य से जिले की पीएम श्री पाठशाला बिलासपुर, जुखाला, नम्होल, पीएम श्री पाठशाला घुमारवीं, हटवाड़, भराड़ी, पंजगाईं, पीएम श्री पाठशाला तलाई, कपाहड़ा स्कूल को सीबीएसई बोर्ड से जोड़ा है, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को भी बेहतर शिक्षा मिल सके। प्रधानाचार्य श्याम लाल ने बताया कि दाखिले के सफल संचालन के लिए शिक्षकों की विभिन्न कमेटियां गठित कर ली हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वह निर्धारित तिथि तक स्कूल पहुंच कर अपने बच्चों को अधिक से अधिक संख्या में दाखिला दिलवाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें