फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वास में लेकर विश्वासघात : वीजा दिलाने के नाम पर 20 लाख की ठगी, घुमारवीं में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Thu, 23 Apr 2026 06:57 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं (बिलासपुर)।

सार

हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में वीजा दिलाने के नाम पर एक युवक से 20 लाख रुपये से अधिक की ठगी हुई है। पढ़ें पूरी खबर...
Register For Event
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश में पढ़ाई के लिए वीजा दिलाने के नाम पर एक युवक से 20 लाख रुपये से अधिक की रकम हड़प ली गई। मामले को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया, जहां आरोपियों ने फर्जी कंपनियों और दस्तावेजों का सहारा लेकर युवक का विश्वास जीता और उसे झांसे में लिया।

विज्ञापन


पुलिस थाना घुमारवीं में दर्ज शिकायत के अनुसार जिला हमीरपुर के गांव घुमार्थ, डाकघर धंगोटा, तहसील ढटवाल निवासी निशांत ठाकुर ने बताया कि बिलासपुर के दो युवकों ने उसे विदेश भेजने का भरोसा दिलाया। इस दौरान उन्होंने दो कंपनियों के नाम पर दस्तावेज तैयार कर उसे दिखाए, जिससे उसका भरोसा जीत लिया गया। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से अलग-अलग समय पर उससे कुल 20 लाख 41 हजार 364 रुपये की राशि विभिन्न माध्यमों से हासिल कर ली। इसके बावजूद न तो उसे वीजा दिलाया गया और न ही कोई प्रक्रिया पूरी की गई। जब युवक को ठगी का अहसास हुआ और उसने अपनी राशि वापस मांगी, तो आरोपियों ने टालमटोल शुरू कर दी।

मामले में एक और चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ कि आरोपियों ने युवक के नाम पर धोखे से बैंक से ऋण भी ले लिया और उस पैसे से महिंद्रा थार भी खरीद ली। साथ ही उसके नाम से बैंक खाता खुलवाकर उसका दुरुपयोग किया। युवक का आरोप है कि उससे खाली कागजों और चेक पर हस्ताक्षर भी करवाए गए, जिनका बाद में गलत इस्तेमाल किया गया और उस पर संपत्ति को लेकर दबाव बनाने की कोशिश भी की गई। इस पूरे घटनाक्रम के बाद पीड़ित ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह गंभीर प्रकृति का मामला है और इसकी हर पहलू से जांच की जा रही है। लेनदेन के रिकॉर्ड, बैंक खातों, दस्तावेजों की सत्यता और अन्य तथ्यों को बारीकी से खंगाला जा रहा है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।- विशाल वर्मा, डीएसपी घुमारवीं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें