फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: चोरी करने के दो आरोपी काबू, तीसरे की तलाश

Sun, 22 Mar 2026 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
चोरी करने के आरोपी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। चोरी की बढ़ती वारदातों के बीच स्पेशल स्टाफ की टीम ने रटौली रोड क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंबाला कैंट के हाउसिंग बोर्ड स्थित डेहा बस्ती निवासी रोहित और तीर्थ नगर के बादल के रूप में हुई। आरोपियों का तीसरा साथी जगाधरी निवासी दीपू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।



स्पेशल स्टाफ के इंचार्ज रमन चंदेल ने बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपियों से अहम जानकारी हासिल की है। उनके कब्जे से करीब साढ़े सात लाख र और 125 ऑस्ट्रेलियन डॉलर की विदेशी मुद्रा बरामद की गई है। पूछताछ में आरोपियों ने जिले में चोरी की आठ वारदातों को कबूल किया है।
विज्ञापन

उन्होंने 11 नवंबर को जगाधरी के खेड़ा बाजार क्षेत्र में एक कॉलोनी में चोरी की थी। इसके अलावा 12 जनवरी को मनोहर कॉलोनी और 18 जनवरी को गंगानगर कॉलोनी में ताले तोड़कर जेवरात व नकदी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने 20 नवंबर 2025 को मॉडल टाउन की छोटी लाइन क्षेत्र में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

वहीं 13 फरवरी को वर्कशॉप रोड स्थित एक दुकान से एसी पाइप चोरी की। 25 फरवरी को फव्वारा चौक स्थित ग्रोवर किचन सेंटर और एक सैलून की दुकान को भी निशाना बनाया गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपियों ने मिलकर अब तक आठ चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। रोहित पर पहले से आठ और बादल पर दो मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें