फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: समिति ने वितरित किया मैंगो शेक

Tue, 16 Jun 2026 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
पंचायत भवन पर लगी मैंगो शेक पीने वालों की  भीड़। संवाद
विज्ञापन
यमुनानगर। मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में श्री हंस ज्योति मंदिर, जगाधरी की ओर से पंचायत भवन के पास में मैंगो शेक, शरबत एवं छोले के प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा सिंधु बाई, महात्मा मेघा बाई एवं महात्मा सपना बाई ने किया। प्रेस सचिव पवन कुमार गोयल ने बताया कि समिति समय-समय पर राशन, वस्त्र और कंबल वितरण के साथ-साथ पौधरोपण, सफाई अभियान, बच्चों को पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराती है। मेडिकल कैंप और रक्तदान शिविर भी लगाए जाते हैं। संस्था कीने चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए इस वर्ष भी 10 करोड़ रुपये का मुफ्त दुर्घटना बीमा कराया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें