फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मंगलवार को खुलेंगे स्कूल

Sun, 19 Oct 2025 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। इस बार दिवाली पर विद्यार्थियों को केवल सोमवार की छुट्टी मिलेगी। मंगलवार को नियमित रूप से स्कूल खुलेंगे। वहीं, बुधवार को भैया दूज की छुट्टी रहेगी। विभाग की ओर से इस बार न तो धनतेरस और न ही गोवर्धन पूजा की छुट्टी की है। ऐसे में विद्यार्थियों को मंगलवार स्कूल जाना होगा।
विज्ञापन

वहीं इसका अध्यापक संगठनों ने विरोध किया है। राजकीय विद्यालय अध्यापक संघ प्रधान संजय कांबोज, राजकीय अध्यापक संघ महेंद्र सिंह कलेर का कहना है कि यह पंच दिवसीय दीपोत्सव है। धनतेरस से भैया दूज तक लोगों के घरों में पूजन व धार्मिक कार्यक्रम होते हैं। परंतु विभाग ने दिवाली व भैया दूज की छुट्टी दी है। विभाग को मंगलवार की छुट्टी भी करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि इसके लिए निदेशालय को मांग भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें