फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सुपर-100 परीक्षा के लिए कराया पंजीकरण

Sun, 16 Nov 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
साढौरा में रजिस्ट्रेशन कराने वाले विद्या​र्थियों का स्वागत करने के लिए खड़ी छात्राएं। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


साढौरा। साढौरा ब्लॉक के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को मिशन बुनियाद और हरियाणा सुपर 100 का ब्लॉक स्तरीय सेमिनार आयोजित किया गया, जिसमें ब्लॉक के कुल 26 विद्यालयों ने भागीदारी की। सेमिनार में प्रत्येक विद्यालय से कक्षा 8वीं तथा 10वीं के तीन-तीन विद्यार्थी सम्मिलित हुए।
सेमिनार के दौरान विद्यार्थियों को मिशन बुनियाद और हरियाणा सुपर 100 की पंजीकरण प्रक्रिया, परीक्षा तिथियों तथा कार्यक्रम के विभिन्न पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी धर्म सिंह राठी ने सभी विद्यालयों, एबीआरसी तथा बीआरपी को यह स्पष्ट निर्देश दिए कि साढौरा ब्लॉक से 100 प्रतिशत विद्यार्थियों का पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह परीक्षा केवल मिशन बुनियाद और हरियाणा सुपर 100 में प्रवेश के लिए ही नहीं है, बल्कि इससे विद्यार्थियों के गणितीय कौशल, तार्किक क्षमता तथा उनकी विषयगत रुचि का आंकलन भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह परीक्षा विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धी माहौल से रूबरू कराने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है, जिससे वे आगे होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए तैयार हो सकें। इस मौके पर विकल्प फाउंडेशन से डायरेक्टर प्रदीप संसनवाल, कपिल देव, राजन, सीमा इत्यादि उपस्थित रहे।

साढौरा में रजिस्ट्रेशन कराने वाले विद्यार्थियों का स्वागत करने के लिए खड़ी छात्राएं। प्रवक्ता

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें