फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: आईटीआई में तीसरे चरण के दाखिलों की प्रक्रिया आज से

Mon, 03 Aug 2026 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले की सभी राजकीय और निजी आईटीआई में दाखिले के लिए तीसरे चरण की प्रक्रिया सोमवार से शुरू होगी। पहले और दूसरे चरण की मेरिट सूची जारी होने के बाद भी जिले की कई आईटीआई में विभिन्न ट्रेडों की सीटें खाली हैं। इन रिक्त सीटों को तीसरे चरण के माध्यम से भरा जाएगा।
दाखिला प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थी तीन से पांच अगस्त तक ऑनलाइन पोर्टल पर अपने विकल्पों में बदलाव कर सकेंगे। सात अगस्त को तीसरी मेरिट सूची जारी की जाएगी। मेरिट सूची में चयनित अभ्यर्थियों को सात से 11 अगस्त तक संबंधित आईटीआई में पहुंचकर दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन करवाना होगा। इसके बाद सात से 12 अगस्त तक फीस जमा कर सीट पक्की करनी होगी।
विज्ञापन

जिले की नोडल राजकीय आईटीआई यमुनानगर में विभिन्न ट्रेडों की कुल 1336 सीटें हैं। इनमें से 936 सीटों पर अब तक दाखिले हो चुके हैं, जबकि करीब 400 सीटें अभी खाली हैं। राजकीय आईटीआई यमुनानगर के प्राचार्य भूपेंद्र सिंह सांगवान ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों को अभी तक किसी भी संस्थान में सीट आवंटित नहीं हुई है या जो अपने ट्रेड और संस्थान में बदलाव करना चाहते हैं, वे निर्धारित समय में पोर्टल पर विकल्प संशोधित कर सकते हैं।
विज्ञापन

विद्यार्थियों की सुविधा के लिए आईटीआई में हेल्प डेस्क भी बनाए गए हैं, जहां उन्हें ऑनलाइन आवेदन, विकल्प चयन और दाखिला प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को दाखिले के दौरान सभी जरूरी दस्तावेज साथ लेकर आने होंगे। निर्धारित समय में दस्तावेज सत्यापन और फीस जमा नहीं करने वाले अभ्यर्थियों की सीट निरस्त हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें