प्रशिक्षण शिविर के बारे में जानकारी देते पदाधिकारी। कमेटी
व्यासपुर। धर्म प्रचार कमेटी अमृतसर के सहयोग से जत्थेदार बलदेव सिंह कायमपुरी के नेतृत्व में गुरुद्वारा गुरु गोबिंद सिंह व्यासपुर में 10 से 16 जुलाई तक गुरमत प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में सभी आयु वर्ग के बच्चे भाग ले सकेंगे। प्रतिदिन सायंकाल गुरमत शिक्षा की कक्षाएं आयोजित होंगी। मास्टर हरपाल सिंह बैंस ने बताया कि शिविर में बच्चों को गुरबाणी, सिख धर्म, पंजाबी भाषा और सिख इतिहास की जानकारी दी जाएगी। प्रधान करनैल सिंह ने बताया कि 16 जुलाई हरियाणा सिख मिशन के इंचार्ज सुखविंद्र सिंह बच्चों को पुरस्कार वितरित करेंगे। तैयारियों पर चर्चा के लिए हुई बैठक में गुरप्रीत सिंह, कमलजीत सिंह खैरा, मनप्रीत सिंह मिंटू, अमरीक सिंह, राजेंद्र सिंह, धर्म सिंह, कुलविंद्र सिंह, बाबा जसपाल सिंह हेड ग्रंथी, दशमेश सिंह उपस्थित रहे। संवाद