फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कोहरे से थमी ट्रेनों की गति, यात्री परेशान

Mon, 05 Jan 2026 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के प्रतिक्षालय में ट्रेन का इंतजार करते यात्री। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार धीमी कर दी हैं। हर दिन ट्रेनें एक से चार घंटे की देरी से पहुंच रही हैं। इससे यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है। ट्रेनों के इंतजार में यात्रियों को हाड़कंपा देने वाली सर्दियों की रात प्लेटफार्म पर गुजारनी पड़ रही है।
हालात ऐसे हैं कि यात्री ट्रेनों के इंतजार में प्लेटफार्म पर ठिठुरते रहते हैं और ट्रेनें लेट से और लेट होती जा रही है। रेलवे कर्मचारियों को ट्रैक पेट्रोलिंग में भी परेशानी हो रही है। बुधवार को भी एक दर्जन से ज्यादा गाड़ियां देरी से पहुंची। इससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई। गाड़ी संख्या 12331 हावड़ा जम्मूतवी हिमगिरी मेल अपने निर्धारित समय से तीन घंटे 14 मिनट की देरी से पहुंची। वहीं, गाड़ी संख्या 12332 जम्मूतवी हावड़ा हिमगिरी मेल करीब पौना घंटा देरी से पहुंची। गाड़ी संख्या 14649 जयनगर अमृतसर सरयू यमुना एक्सप्रेस दो घंटे 36 मिनट लेट रही। गाड़ी संख्या 14521 दिल्ली अंबाला छावनी इंटरसिटी एक्सप्रेस पौने दो घंटे की देरी से पहुंची। हावड़ा से चलकर अमृतसर जाने वाली गाड़ी संख्या 13005 अमृतसर मेल एक घंटा 41 मिनट की देरी से पहुंची। इसके अलावा गाड़ी संख्या 13151 कोलकाता जम्मूतवी सियालदह एक्सप्रेस एक घंटा 20 मिनट की देरी से चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, इंदौर से अमृतसर जाने वाली गाड़ी संख्या 19325 इंदौर अमृतसर एक्सप्रेस एक घंटा आठ मिनट लेट रही। बाड़मेर से जम्मूतवी जाने वाली 14661 शालीमार मालनी एक्सप्रेस एक घंटा लेट रही। इसके अलावा गाड़ी संख्या 18237 बिलासपुर अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 40 मिनट, गाड़ी संख्या 14681 नई दिल्ली अंबाला छावनी इंटरसिटी एक्सप्रेस 35 मिनट से पहुंची। (यह इंटरसिटी अंबाला से जालंधर के बीच रद्द की गई है।) वहीं, गाड़ी संख्या 14888 बाड़मेर ऋषिकेश एक्सप्रेस 35 मिनट की देरी से चली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें