फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण जरूरी : अरोड़ा

Fri, 19 Sep 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
कार्यक्रम में विधायक व अन्य लोगों के साथ मौजूद विद्यार्थी। संवाद - फोटो : फैजाबाद बार एसोसिएशन के सभागार में आयोजित बैठक में मौजूद अ​धिवक्ता व पदा​धिकारी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जगाधरी अनाज मंडी में वन विभाग की तरफ से सेवा पखवाड़ा के तहत पौधरोपण व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूलों से आए विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। मुख्यातिथि विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने पौधरोपण भी किया और जीवन के लिए पर्यावरण संरक्षण को जरूरी बताया।
विधायक ने कहा कि जीवन को बचाने के लिए पर्यावरण संरक्षण बनाए रखना अति आवश्यक है, लेकिन इसके लिए धरमी पर अधिक से अधिक पौधरोपण किया जाना जरूरी है। सभी को अपने जन्मदिन व एक पेड़ मां के नाम पर पौधरोपण करना चाहिए। इसके लिए दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक वन मंडल के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे जिले के सभी स्कूलों व आंगनबाड़ियों में मौलसिरी, अमरूद व आंवला के पौधे लगवाए जाएं। मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि पौधे हमारे जीवन का हिस्सा है, इनके बिना जीवन असंभव है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, पार्षद प्रियांक शर्मा, जिला वन अधिकारी संदीप सैनी, रेंज अधिकारी जगाधरी पुनीत कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें