फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ठंडी हवा कंपकपाया, पांच डिग्री पहुंचा न्यूनतम पारा

Fri, 09 Jan 2026 01:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। ठंडी हवा चलने की वजह से वीरवार को कोल्ड डे जैसी स्थिति रही। सुबह 11 बजे बादलों की परत हटने के बाद सूर्य के दर्शन तो हुए लेकिन उत्तर-पश्चिमी दिशा से चली ठंडी हवा के कारण धूप भी राहत नहीं दिला पाई। लोग दिनभर गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए।
विज्ञापन


जिले के सरगथल और जगदीशपुर मौसम केंद्रों से मिले आंकड़ों के अनुसार तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। जगदीशपुर केंद्र पर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जबकि अधिकतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
वहीं, सरगथल केंद्र पर न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री और अधिकतम 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सामान्य से कम तापमान के कारण दिनभर ठंड का असर बना रहा। करीब 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली ठंडी हवा ने धूप की तपिश को भी बेअसर कर दिया। खेतों और खुले क्षेत्रों में काम करने वाले किसानों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


ठंड के बीच राहत की बात यह रही कि जिले की वायु गुणवत्ता में सुधार दर्ज किया गया। वीरवार को सोनीपत का वायु गुणवत्ता सूचकांक 127 रहा जो पिछले दिनों की तुलना में बेहतर है।

वर्जन
48 घंटे तक मौसम इसी तरह बना रह सकता है। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में शीतलहर के रूप में दिख रहा है। यह ठंड गेहूं की फसल के लिए लाभकारी मानी जा रही है। हालांकि, पाले की स्थिति में कुछ फसलों को नुकसान की आशंका भी जताई गई है। -डॉ. प्रेमदीप, वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें