फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसराज में आगे बढ़ा सोनीपत, अब विकास ठप : दीपेंद्र हुड्डा

Sat, 02 May 2026 02:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। कांग्रेसी सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस के राज में आगे बढ़ा सोनीपत अब विकास के मामले में ठिठक गया है। विकास कार्यों की थमी रफ्तार, नगर निगम में कथित भ्रष्टाचार, शहर की मूलभूत सुविधाओं की स्थिति और बढ़ती महंगाई से आम आदमी त्रस्त है।
विज्ञापन

वह शुक्रवार रात को सोनीपत में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अब सोनीपत का विकास थम गया है। नगर निगम में पारदर्शिता की कमी रही है और कई बड़े घोटाले सामने आए हैं। शहर में साफ-सफाई, सीवरेज, पेयजल आपूर्ति, सडक़ों की हालत और ट्रैफिक व्यवस्था बदहाल है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में शिक्षा और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में पहले तेजी से काम हुआ लेकिन हाल के वर्षों में नई परियोजनाओं की कमी महसूस की जा रही है। करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद निगम भवन और शहर में जलभराव जैसी समस्याएं खत्म नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि महंगाई चरम पर है। गैस सिलिंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और पेट्रोल-डीजल के दामों को लेकर आम लोगों में चिंता बढ़ रही है। उनके साथ सांसद सतपाल ब्रह्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें