फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताली सफाई कर्मियों को सरकार का ऑफर: 60 साल तक सेवा सुरक्षा व वेतन वृद्धि भी; मंत्री विपुल गोयल बोले...

Wed, 02 Sep 2026 11:21 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

सुनैना चौटाला ने कहा कि शहर को साफ-सुथरा और स्वस्थ रखने वाले सफाई मित्र आज अपने बुनियादी अधिकारों के लिए सड़कों पर बैठने को मजबूर हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि ठेकेदारी प्रथा को खत्म कर सफाई कर्मचारियों को तुरंत पक्का किया जाए।
Register For Event
विज्ञापन
शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निगम कार्यालय के बाहर अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों की हड़ताल आज 27वें दिन भी जारी रही। बुधवार को इंडियन नेशनल लोकदल की महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला धरना स्थल पर पहुंचीं और आंदोलनकारी कर्मचारियों को इनेलो की ओर से पूर्ण समर्थन देने का ऐलान किया।

विज्ञापन


धरने को संबोधित करते हुए सुनैना चौटाला ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि 27 दिन बीत जाने के बावजूद सरकार का कर्मचारियों की सुध न लेना संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर सफाई कर्मचारियों का शोषण कर रही है और उनकी जायज मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है।

विज्ञापन


सुनैना चौटाला ने कहा कि शहर को साफ-सुथरा और स्वस्थ रखने वाले सफाई मित्र आज अपने बुनियादी अधिकारों के लिए सड़कों पर बैठने को मजबूर हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि ठेकेदारी प्रथा को खत्म कर सफाई कर्मचारियों को तुरंत पक्का किया जाए और उनकी सभी लंबित मांगों का अविलंब समाधान निकाला जाए।

इनेलो नेत्री ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही कर्मचारियों की मांगों पर संज्ञान नहीं लिया, तो पार्टी इस मुद्दे को लेकर सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी। इस दौरान बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी और स्थानीय नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन

शहरी स्थानीय निकाय मंत्री ने काम पर लौटने की अपील की

हरियाणा सरकार ने हड़ताल पर चल रहे सफाई कर्मियों को एक और प्रस्ताव दिया है। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि पालिका रोल पर कार्यरत सफाई कर्मियों को 60 वर्ष की आयु तक सेवा सुरक्षा दी जाएगी। इसके साथ ही उन्हें वेतन वृद्धि और अन्य लाभ भी मिलेंगे।

मंत्री ने सफाई कर्मियों से हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने की अपील की। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मी प्रदेश की स्वच्छता व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। सरकार उनके सम्मान और सुरक्षित भविष्य के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

उन्होंने सभी सफाई कर्मी भाई-बहनों से अपील की कि वे काम पर लौटें, ताकि प्रदेश की स्वच्छता व्यवस्था को दोबारा सुचारू गति दी जा सके। सरकार की ओर से मांगों के समाधान की प्रक्रिया शुरू किए जाने के बाद अब सफाई कर्मियों के काम पर लौटने की उम्मीद है। हालांकि अभी सफाई कर्मचारी यूनियन की ओर से सरकार के प्रस्ताव पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें