फोटो - लघु सचिवालय में एसीपी देवेंद्र को ज्ञापन देते हुए सनातन समाज के प्रतिनिधि। स्रोत - प्रवक
गोहाना। सनातन समाज गोहाना के प्रतिनिधियों ने सोमवार को सांसद पप्पू यादव के बयान पर रोष प्रकट किया। उन्होंने संसद भवन परिसर में साधु-संतों के वेश और सनातन परंपरा पर दिए गए कथित बयान पर आपत्ति जताई।
प्रतिनिधियों ने लघु सचिवालय में पुलिस उपायुक्त गोहाना के नाम एसीपी देवेंद्र को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने सांसद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की। कुलदीप कौशिक सहित अन्य प्रतिनिधियों ने कहा कि पप्पू यादव का बयान धार्मिक भावनाओं को आहत करता है। ऐसी टिप्पणियां समाज में आक्रोश और असंतोष पैदा करती हैं। सनातन समाज ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की। संवाद