फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन बना चुनौती : पंवार

Sat, 04 Jul 2026 07:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गांव रेवली स्थित बाबा कलीनाथ ऑक्सीजन बाग में पौधरोपण करते पूर्व विधायक सुरेंद्
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार ने गांव रेवली स्थित बाबा कलीनाथ ऑक्सीजन बाग में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने की अपील की।

पूर्व विधायक ने कहा कि आज प्रदूषण, बढ़ता तापमान और जलवायु परिवर्तन पूरे समाज के सामने गंभीर चुनौती बनकर खड़े हैं। इनसे निपटने के लिए केवल सरकारी प्रयास पर्याप्त नहीं हैं बल्कि हर नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि प्रत्येक परिवार अपने घर, खेत, गांव और सार्वजनिक स्थानों पर पौधे लगाएं और उनकी देखभाल करें तो आने वाले समय में पर्यावरण की स्थिति को बेहतर बनाया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ व अन्य अवसरों पर पौधे लगाने की परंपरा शुरू करने के लिए कहा। इस दौरान सतपाल दहिया, प्रदीप गौतम, पवन प्रधान, अश्वनी, कप्तान दहिया, रविंद्र खत्री, सुरेश आंतिल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें