फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: किशोर ने सहपाठी नौंवी कक्षा की छात्रा संग किया दुष्कर्म

Sun, 14 Dec 2025 02:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। कुंडली थाना क्षेत्र के शॉपिंग मॉल की छत पर नौवीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। दुष्कर्म का आरोप उसके सहपाठी पर लगा है। कुंडली थाना पुलिस ने किशोर के खिलाफ 4 व 6 पॉक्सो अधिनियम में प्राथमिकी दर्ज की गई है। किशोर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


राई थाना क्षेत्र के गांव की महिला ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि उनकी नाबालिग बेटी 9वीं कक्षा में पढ़ती है। छात्रा के साथ गांव का किशोर भी पढ़ता है। दोनों के बीच बोलचाल थी। आरोप है कि सहपाठी ने उनकी बेटी को मॉल में घुमाने का झांसा दिया व उनकी बेटी को कुंडली क्षेत्र के शॉपिंग मॉल में ले आया।
जहां वह उनकी बेटी को मॉल की छत पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बेटी को धमकी देकर डराया गया। जब बेटी परेशान दिखाई दी तो परिजनों ने उससे बातचीत की। इस पर बेटी ने घटना के बारे में बताया तो उन्होंने कुंडली थाना पुलिस में शिकायत दी।
विज्ञापन

कुंडली थाना पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल कराया। पुलिस ने किशोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। थाना प्रभारी सेठी मलिक ने बताया कि किशोर को जल्द अभिरक्षा में लिया जाएगा और उससे पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें