युवा सम्मेलन में मौजूद अधिकारी व युवा। स्रोत : प्रशासन
सोनीपत । दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी), मुरथल में शनिवार को संविधान के सिद्धांत, विशेषताएं एवं विधायिका के कार्य विषय पर युवा सम्मेलन आयोजित किया गया।
विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने कहा कि आज का यह सम्मेलन युवाओं की जागरूकता बढ़ाने और उन्हें लोकतांत्रिक व्यवस्था से जोड़ने के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवाओं से कहा कि जीवन में चाहे वे किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ें लेकिन राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखें। युवा सम्मेलन को हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा, विधानसभा अध्यक्ष के सलाहकार रामनारायण यादव ने भी संबोधित किया।
इस मौके पर राज्यसभा सचिवालय की संयुक्त सचिव रोजी साइलो दामोदरन, राज्यसभा सचिवालय के निदेशक नरेंद्र कुमार, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, राई विधायक कृष्णा गहलावत, सोनीपत विधायक निखिल मदान, गन्नौर विधायक देवेंद्र कादियान, खरखौदा विधायक पवन खरखौदा, उच्चतर शिक्षा विभाग के महानिदेशक एस नारायणन, जिला उपायुक्त नेहा सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन, एसडीएम सुभाष चंद्र, डीसीआरयूएसटी के कुलपति डॉ. प्रो. श्रीप्रकाश सिंह मौजूद रहे।