फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्ति से पापाचार और भ्रष्टाचार का अंत संभव : साध्वी रितु

Wed, 19 Nov 2025 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 18: सोनीपत के गढ़ी घसीटा ​स्थित श्री गोपीनाथ मंदिर में भगवान शिवकथा के दौरान प्रवचन करती स
विज्ञापन
सोनीपत। गढ़ी घसीटा स्थित श्री गोपीनाथ मंदिर में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से भगवान शिव कथा का आयोजन किया जा रहा है। तीसरे दिन मंगलवार को साध्वी रितु भारती ने कहा कि प्रभु की भक्ति मनुष्य को पापाचार और भ्रष्टाचार से ऊपर उठने की शक्ति देती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि माता पार्वती का जन्म यह संदेश देता है कि समाज को बेटियों को सम्मान और उच्च स्थान देना चाहिए। साध्वी ने कहा कि समाज में ऐसी धारणा फैलाई जाती है कि नारी किसी सी भी परिस्थिति में सम्मान योग्य नहीं जबकि यह विचार अधूरी समझ पर आधारित हैं।
उन्होंने तुलसीदास के संदर्भ को स्पष्ट करते हुए कहा कि उक्त पंक्ति चरित्रहीन व्यवहार वाली स्त्रियों के संदर्भ में कही गई है न कि संपूर्ण नारी जाति के लिए। साध्वी ने बढ़ती कन्या भ्रूण हत्या पर चिंता जताते हुए बताया कि कई परिवार बेटी की सुरक्षा को लेकर डरते हैं लेकिन यह सोच बदलने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बेटे-बेटी दोनों को समान रूप से संस्कार देने पर ही समाज को नई दिशा मिल सकती है। साध्वी ने कहा कि जब तक व्यक्ति स्वयं आध्यात्मिकता से नहीं जुड़ता तब तक शिक्षा और संस्कार अधूरे रहते हैं। जैसे वृक्ष की जड़ों को सींचने पर ही वह हरा-भरा रहता है वैसे ही मनुष्य को आध्यात्मिकता से शक्ति मिलती है।
उन्होंने कहा कि पूर्ण गुरु की शरण में जाने पर व्यक्ति अपने भीतर का तृतीय नेत्र जागृत कर सकता है और विकारों से मुक्त हो सकता है। कथा में भजनों का गायन साध्वी अनुपमा भारती और साध्वी वर्षा भारती ने किया।

फोटो 18: सोनीपत के गढ़ी घसीटा स्थित श्री गोपीनाथ मंदिर में भगवान शिवकथा के दौरान प्रवचन करती स

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें