फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट मिलते ही बस स्टैंड का होगा निर्माण : विधायक

Fri, 20 Mar 2026 01:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गन्नौर में लगाए गए दरबार में विधायक देवेंद्र कादियान के समक्ष अपनी समस्या रखती
विज्ञापन
गन्नौर। विधायक देवेंद्र कादियान ने वीरवार को अपने कार्यालय में दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया। विधायक ने संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात कर समस्याओं के त्वरित निपटारे के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

लोगों ने पानी, बिजली, सड़क, सफाई और अन्य स्थानीय समस्याओं को विधायक के सामने रखा। कई शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करते हुए कादियान ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि लोगों की परेशानियों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए।
विधायक ने विकास कार्यों को लेकर भी अहम जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि गन्नौर में आधुनिक सुविधाओं से लैस बस स्टैंड बनाया जाएगा। इसे मंजूरी मिल गई है। जैसे ही बजट जारी होगा निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि आगामी वर्ष परिसीमन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद गन्नौर को नगर परिषद का दर्जा मिलने की संभावना है। वर्तमान में नगर पालिका होने के कारण कई विकास कार्यों में सीमाएं हैं लेकिन नगर परिषद बनने के बाद शहर और आसपास के क्षेत्रों में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें